बैंक से धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपए की निकासी
हरिहरगंज | मेन बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा कुमारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा हरिहरगंज के सैलरी बैंक खाता से धोखाधड़ी कर 40 हजार की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। मालूम हो कि शनिवार की शाम उनके मोबाइल पर एटीएम आईडी आईडीबीअाई 041401 से एक-एक कर दस-दस हजार की चार बार निकासी होने का मैसेज आया। जबकि एटीएम कार्ड उनके पास था।