पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लातेहार | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विष्णुकांत सहाय के निर्देशानुसार लातेहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, नालसा द्वारा प्रायोजित एवं झालसा के निर्देशानुसार बरवाडीह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका संचालन पैनल अधिवक्ता मोहम्मद खुर्शीद आलम द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में पैनल अधिवक्ता वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों/सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर के अलावे कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...