युवा कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी मजबूूूूूूूती
लातेहार | युवा कांग्रेस प्रखंड कमेटी बरियातू की मासिक बैठक खेल स्टेडियम में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेश उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड कमेटी को कैसे मजबूती प्रदान किया जाय, इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई । साथ ही, प्रखंड में युवा कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश युवा महासचिव सह लातेहार प्रभारी अमर यादव ने कहा कि पिछले 45 वर्षों में पहली बार बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है । केंद्र सरकार युवा वर्ग के साथ सिर्फ धोखा कर रही है। दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते तीन साल के अंदर तीन करोड़ लोगों की रोजगार खत्म कर चुकी है, जो चिंता का विषय है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आफ़ताब आलम ने कहा कि पूरे जिले की प्रखंड कमेटी को पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बारियातू प्रखंड में एनआरयू राष्ट्रीय बेरोजगारी कार्यक्रम युवाओं के बीच चलाया जाएगा । प्रखंड अध्यक्ष नरेश उरांव ने प्रखंड की समस्याओं की सूची बनाकर सम्बन्धित विभाग के मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जायेगा। बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष राजदेव उरांव ने किया। बैठक में जिला महासचिव साबिर आलम, चंद्रदेव उरांव, कैलाश उरांव, चन्द्रमोहन, संतोष भगत, दीपक गंझू , इंद्रदेव उरांव, मनीश यादव, शकुल गंझु, धनेश्वर उरांव, रामखेलावन उरांव, कामेश्वर उरांव सहित अन्य युवा कांग्रेसी मौजूद थे।