- Hindi News
- National
- Betla News Youth Going Home To Celebrate Holi Dies In Road Accident Three Injured
होली मनाने घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल
हरिहरगंज| थाना क्षेत्र के सेामवार गांव के समीप एनएच 98 पर सड़क पर तेज रफ्तार जा रही पिकअप गाड़ी के पिछला चक्का अचानक निकल जाने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल अजय कुमार सिंह की इलाज के लिए बनारस ले जाने के दौरान रास्ता में ही मौत हो गई। वह पिपरा थाना क्षेत्र के पिंजरही गांव निवासी मिथिलेश सिंह का पुत्र है। मृतक टाटा में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह होली मनाने घर जा रहा था। इस दौरान यह दुर्घटना हुई। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि पिकअप पलटते ही आस-पास के लोग वहां दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पिकअप में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला तथा सभी घायलों को हरिहरगंज सीएचसी लाया। घायलों में अजय कुमार सिंह, बभंडी गांव निवासी सुमन कुमार, भौराहा गांव के सुनील प्रसाद तथा औरंगाबाद के सत्येंद्र प्रसाद का नाम शामिल है। सभी घायलों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया।