पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक दुर्घटना मेेेंेंें युवक घायल, रिम्स रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाईक दुर्घटना में घायल युवक का इलाज करते डॉ. हरेनचंद महतो ।

मनिका | जिले के मनिका थाना क्षेत्र के जुंगूर गांव का युवक मुकेश उरांव रविवार को बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे सीएचसी मनिका ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया। मनिका सीएचसी से कांग्रेस के मनिका विधानसभा अध्यक्ष साजन कुमार के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लगाया गया। यहां डॉ. हरेनचंद महतो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया। उसके सिर व पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने बताया कि मुकेश अपनी अपाची बाइक जेएच 19बी/6334 से लातेहार के परसही गांव मेहमानी जा रहा था। इसी दौरान मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत एचएच-39 स्थित करमाही गांव के पास पहुंचा संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर गया। इससे उसके सिर व पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।
खबरें और भी हैं...