सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रिम्स रेफर
लातेहार | जिले के गारू थाना क्षेत्र के लादी गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लादी गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र अघनु सिंह (28) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल गारू लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इसके बाद सदर अस्पताल लातेहार के डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने उसका प्राथमिक इलाज कर उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल अघनु सिंह अपने घर से निकलकर ऑटो में बैठकर बाजार गया था। इसी दौरान ऑटो से गिरकर वह घायल हो गया था। बुधवार की देर शाम तक अघनु के अपने घर नहीं लौटने पर उसके परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह परिजनों को लातेहार सदर अस्पताल में अघनु के भर्ती होने की सूचना मिली।