पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छह लोगों के लिए 11 लाख रु. लोन की मिली स्वीकृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजरप्पा | बैंक ऑफ इंडिया रजरप्पा प्रोजेक्ट शाखा द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत सिद्धपीठ रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर के 17 में से छह दुकानदारों को 11 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कर लिया गया है। जबकि शेष 11 दुकानदारों को लोन देने के लिए बैंक प्रबंधन विचार करेगी। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत सिद्धपीठ रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर के दुकानदारों को लोन देने के लिए शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया रजरप्पा प्रोजेक्ट शाखा द्वारा शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में शिविर लगाया गया था। मौजूद मुख्य अतिथि हजारीबाग के उप प्रबंधक बलदेव टोप्पो ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर जीवन यापन करने वाले दुकानदारों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए यह लोन दिया गया है उन्होंने उम्मीद जताई कि लोन से दुकानदार आर्थिक स्थिति मजबूत कर लेंगे।
खबरें और भी हैं...