पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giddi News 13 Laborers Going From Pickup Van For Casting In Hazaribagh Two Died Due To Overturning

हजारीबाग में ढलाई करने पिकअप वैन से जा रहे थे 13 मजदूर, पलटने से दो की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाड़ी प्रखंड के मिश्राइनमोढ़ा पंचायत के रिकवा गांव से हजारीबाग जाने के क्रम में गुरुवार काे चरही में सड़क दुर्घटना में रिकवा गांव के दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। मजदूरी करने गए रिकवा गांव के करम महतो व शंकर महतो के मौत हो जाने की खबर से रिकवा गांव में जहां मातम छा गया। वहीं अन्य घायलों की स्थिति जानने के लिए उनके परिजन इधर-उधर चरही के नजदीक अपने परिजनों से घटना स्थल पर जाकर घायलों का हाल-चाल लेने के प्रयास में जुट गए।

बाद में गुरुवार की देर शाम दोनों मृतकों का शव रिकवा गांव पहुंचते ही शंकर महतो की प|ी पिटुल देवी, दो पुत्र खिरोधर महतो व संतोष महतो तथा करम महतो की प|ी, पुत्री पूनम कुमारी, सुमन कुमारी व एक छोटा पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर रूप से डीजन महतो व उनकी प|ी सुनीता देवी तथा मृतक करम महतो की प|ी मीना देवी को हजारीबाग में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया है। जबकि अन्य मामूली रूप से घायल कीटु महतो, दशरथ महतो, महेंद्र महतो, निरासो देवी, विनोद महतो, ललकु महतो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मांडू के एक ठेकेदार रिकवा से गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे 13 मजदूरों को पिकअप वैन के माध्यम से मशीन के साथ हजारीबाग ढलाई कार्य कराने के लिए ले जा रहा था। इतने में चरही के पास फोर लेन में फौजी होटल के समीप पीकअप वैन मशीन के साथ पलट गया। भारी मशीन से दब जाने के कारण दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल रांची जाने के दौरान दुर्घटना को देख कर रुके और चरही थाना को सूचना दी।

खेलने में छत से गिरा बच्चा, मौत

मगनपुर | हेमतपुर निवासी राजेश महतो का तीन वर्षीय पुत्र मनन कुमार छत में खेलते हुए गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल मनन को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। उसे इलाज के लिए बाहर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। बच्चे की मौत पर पूरा परिवार सहित मुखिया बजरंग महथा व गांव वाले शोक में है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि छत के ऊपर बच्चा खेल रहा था। इस क्रम में वह माथे के बल पर गिर गया। उसकी माथे पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश गया।

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

पतरातू | पतरातू के हफुआ पंचायत अंतर्गत कुरबीज गांव के शिवमंदिर के समीप रहनेवाले रामकुमार उरांव के 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्र शशी कुमार टोप्पो ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह यह बात गांव में फैलते ही पुलिस कुरबीज गांव पहुंची। यहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उसका लड़का शशी 11 मार्च को अपने ससुराल अपनी प|ी से मिलने बाडु गांव पिठौरिया गया था और रात में वापस लौटा था। शशी का अपनी प|ी से कुछ घरेलू झगड़ा भी पूर्व से ही चल रहा था। इसे लेकर उसकी प|ी ने पिठौरिया थाने में केस भी दर्ज कराया था। बीते वर्ष ही दोनों का प्रेम विवाह किया गया था। इस घटना को लेकर पतरातू थाने के एएसआई एमएफ हुसैन मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

चरही के पास फोरलेन पर फौजी होटल के समीप बेकाबू वैन डिवाइडर से टकराकर पलटी, कई जख्मी

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप।

चरही | चरही के थाना प्रभारी जलधर तिग्गा ने बताया कि जिस पिकअप वैन से मजदूर छत की ढलाई करने हजारीबाग जा रहे थे उसका ड्राइवर नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घायलों में मीणा देवी उम्र 52 वर्ष, डिजन महतो उम्र 40 वर्ष, लखन महतो उम्र 40 वर्ष, ललकू महतो उम्र 42 वर्ष, सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष, विनोद कुमार महतो शामिल है। बताया जाता है कि चरही फौजी लाइन होटल के समीप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

मजदूरों को ले जा रहा पिकअप वैन का ड्राइवर था नाबालिग : थाना प्रभारी

चीत्कार मारकर रोते करम महतो के परिजन।
खबरें और भी हैं...