पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhurkunda News 21 Old And Differently Abled Women Were Presented With A Sari

21 वृद्ध व दिव्यांग महिलाओं को साड़ी भेंट कर दिया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रीवर साइड बुधबाजार दोतल्ला पंचायत सचिवालय में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सशक्तीकरण गीत सामूहिक रूप से गाकर किया गया। 21 वृद्ध और दिव्यांग महिलाओं को उप प्रमुख पतरातू प्रखंड रामाशंकर पाण्डेय और मुखिया लव कुमार महतो द्वारा उपहार स्वरूप साड़ी भेंट किया गया। कार्यक्रम मे उप प्रमुख, मुखिया, सहिया रंजू सिंह, सेविका किरण सिंह और ग्राम संगठन दोतल्ला पंचायत की अध्यक्ष मकीना खातून ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व महिला सशक्तीकरण के चर्चा करते हुए महिलाओं को समाज में आगे बढ़कर सामाजिक संरचना को मजबूत करने, स्वरोजगार आरम्भ करने, बेटियों को महत्व देकर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने, नशा मुक्ति अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम की समाप्ति स्वच्छता, जल संचयन और महिला सशक्तीकरण को लेकर सामूहिक रूप से शपथ ली गई। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। मौके पर वार्ड सदस्य बिरसा उरांव, शिला देवी, दयामुनि मुर्मू, मुंद्री देवी, सत्यवंती देवी, राजेंद्र जायसवाल, बाबी कुमारी, अनीता देवी, शहनाज बेगम, रुतेजा खातून, अनवरी खातून, लीला देवी, छुवी देवी, सरोज देवी, सरिता देवी, अरजलाल नायक, सुलेन्द्र मांझी, रमेश मांझी, अनिल कुमार विस्वकर्मा, संजय कुमार करमाली, एलिजाबेथ डोडराय, कल्याणी देवी, अमृता खेस, प्रेमलाल राम, सुखदेव, प्रकाश कुमार, रोशन कुमार प्रेम प्रकाश पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ग्रामसभा में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...