ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल की समस्या की जाएगी दूर
केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा फीका पड़ गया है।...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 03:20 AM IST
केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा फीका पड़ गया है। इसकी चर्चा हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करने के बाद उक्त नारा को सबका साथ सबका निरंतर विकास के रूप में तब्दील कर दिया है।
वे शनिवार को रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर दिगवार के पारटांड में आयोजित आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिगवार में कई विकास कार्य हुए हैं और कई विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें दिगवार रेलवे हाल्ट का सौंदर्यीकरण, दिगवार फोर लाइन से लाखों की लागत से कई गांवों में पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं गांव में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त की गई है। इसके फलस्वरूप अब गांव में 20 से 22 घंटे तक बिजली निर्बाध रूप से बहाल रह रही है। आने वाले दिनों में गांव में पेयजल की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके लिए झारखंड सरकार के सौजन्य से करोड़ों की लागत से कई स्थानों पर जलमीनार बनाई जा रही है।
उन्होंने रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत पांडेय को विकास के लिए विजयी बनाने की लोगों से अपील की। ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं उन्होंने भाजपा समर्थित जिले के कुल 32 वार्ड सदस्यों को भी जीत का माला पहनाने का लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सरकारी लाभ से वंचित गांव की महिलाओं ने मंत्री के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं रखी। ग्रामीण महिलाओं की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन मंत्री ने दिया।
सभा को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत पांडे, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने की व संचालन वार्ड संख्या 4 के प्रत्याशी मनोज गिरी ने किया। मौके पर डॉ संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, कुटू बाबू ,उमेश प्रसाद, शांति देवी, धनेश्वरी देवी, बुद्धदेव महतो, दिगंबर गिरी ,आशुतोष सिंह, प्रमोद यादव ,विजय गिरी , दिनेश्वर कुशवाहा ,रामकिशुन महतो ,रवि कुशवाहा, चंडी गिरी ,सावित्री देवी ,गायत्री देवी ,पूजा देवी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व जयंत सिन्हा सांडी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया । इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं को रखा।
सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.वे शनिवार को रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर दिगवार के पारटांड में आयोजित आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिगवार में कई विकास कार्य हुए हैं और कई विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें दिगवार रेलवे हाल्ट का सौंदर्यीकरण, दिगवार फोर लाइन से लाखों की लागत से कई गांवों में पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं गांव में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त की गई है। इसके फलस्वरूप अब गांव में 20 से 22 घंटे तक बिजली निर्बाध रूप से बहाल रह रही है। आने वाले दिनों में गांव में पेयजल की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके लिए झारखंड सरकार के सौजन्य से करोड़ों की लागत से कई स्थानों पर जलमीनार बनाई जा रही है।
उन्होंने रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत पांडेय को विकास के लिए विजयी बनाने की लोगों से अपील की। ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं उन्होंने भाजपा समर्थित जिले के कुल 32 वार्ड सदस्यों को भी जीत का माला पहनाने का लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सरकारी लाभ से वंचित गांव की महिलाओं ने मंत्री के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं रखी। ग्रामीण महिलाओं की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन मंत्री ने दिया।
सभा को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत पांडे, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने की व संचालन वार्ड संख्या 4 के प्रत्याशी मनोज गिरी ने किया। मौके पर डॉ संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, कुटू बाबू ,उमेश प्रसाद, शांति देवी, धनेश्वरी देवी, बुद्धदेव महतो, दिगंबर गिरी ,आशुतोष सिंह, प्रमोद यादव ,विजय गिरी , दिनेश्वर कुशवाहा ,रामकिशुन महतो ,रवि कुशवाहा, चंडी गिरी ,सावित्री देवी ,गायत्री देवी ,पूजा देवी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व जयंत सिन्हा सांडी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया । इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं को रखा।
सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Ramgarh News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल की समस्या की जाएगी दूर
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)