पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chitarpur News Accused Arrested For Stealing 12 Lakh Gold From Tamil Nadu From Chitarpur

तमिलनाडु से 12 लाख का सोना चुराकर भागे आरोपी को चितरपुर से किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजरप्पा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रजरप्पा पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर शनिवार शाम को छापेमारी अभियान चलाकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लगभग 12 लाख का सोना चोरी कर भागे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू व तमिलनाडु के कन्याकुमारी अंतर्गत कोटर थाना के अवर निरीक्षक श्रवण कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने चितरपुर बस स्टैंड से शेख मुस्तफा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी के पास से एक होंडा सिटी वाहन भी जब्त किया गया है। इस बाबत कन्याकुमारी के कोटर थाना के अवर निरीक्षक ने बताया कि सितंबर 2019 में आरोपी शेख मुस्तफा पिता शेख गुलाम मोहम्मद द्वारा नागरकोइल कन्याकुमारी निवासी अमृत पुरोहित के स्वर्ण आभूषण दुकान से 280 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है चोरी कर फरार हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था। अंततः आरोपी को चितरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी अपने पिछले एक सप्ताह से अपने ससुराल मायल में रह रहा था।

पुलिस के सामने आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने वर्धमान जमालपुर निवासी मो. मुशर्रफ व एक अन्य युवक की मदद से सोने के जेवरातों की चोरी कन्याकुमारी से की थी। इसके बाद वह बस में बैठकर वहां से फरार हो गया। और कोलकाता पहुंचकर दोनों युवकों को उनका हिस्सा देकर अपने हिस्सा का सोना एक दुकान में चार लाख रुपए में बेच दिया। इसके बाद तीन लाख रुपये से मैंने होंडा सिटी वाहन खरीदा। बाकी बचे एक लाख रुपए खर्च हो गए। रजरप्पा व तमिलनाडु पुलिस आरोपी से घंटों पूछताछ की। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को तमिलनाडु ले जाने की तैयारी चल रही थी। चूंकि मामला कन्याकुमारी का है। इस कारण आरोपी को आरोपी को तमिलनाडु ले जाया जाएगा।

छह सिम व दो आधार कार्ड यूज करता था

आरोपी से पूछताछ करने के बाद रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक का घर छोटा खांपुर पोस्ट बेलमुडी थाना धनिया जिला हुगली है। वहीं उसकी ससुराल मायल चितरपुर हैं। वह छह सिम का उपयोग कर रहा था। सभी सिम उसके साला सलीम अंसारी के नाम का था। लगातार उसपर नजर रखी जा रही थी। उसके पास से एक रेलवे टिकट मिला। जिसका पता कोलकाता स्थित उसके घर का था। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस में मायल चितरपुर का पता दर्ज था। जिससे पता चलता है कि आरोपी दो आधार कार्ड का भी यूज करता है। मौके पर कोटर थाना के एसएसआई चंद्रशेखर, हेड कांस्टेबल संजय सहित कई जवान मौजूद थे।

आरोपी से पूछताछ करती रजरप्पा व तमिलनाडु पुलिस।
खबरें और भी हैं...