- Hindi News
- National
- Chitarpur News Action Will Be Taken Against The Hoodlums And Those Who Play Porn Songs
हुड़दंगियों और अश्लील गीत बजाने वालों पर होगी कार्रवाई
भदानीनगर | होली पर्व को लेकर भदानीनगर ओपी परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओपी प्रभारी बैजनाथ ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज राम उपस्थित थे। इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने कहा कि होली रंग गुलाल, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सभी आपसी सौहार्द कायम रखते हुए एक दूसरे से मिलजुल कर होली मनाएं। होली के दौरान शराब और अश्लील भोजपुरी गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पर्व के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी अफवाह से बचें, कोई भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मनोज राम ने कहा कि होली पर्व शांति और भाईचारगी का पर्व है। इसे प्रेम पूर्वक और सौहार्द वातावरण में मनाएं। मौके पर एसआई सिद्धांत, विक्रम सील, सअनि उदय कुमार शर्मा, सुरेंद्र सोंय, डीके सिंह, मितन दास, रामफल बेदिया, जगदीश बेदिया, पंसस राजेश गिरी, दिलीप दांगी, सागर दंागी, आनंद दुबे, इमामुल असंारी, मुख्तार अंसारी, बालदेव राम, क्षरिका बेदिया, सुमेश्वर बेदिया, आजाद अंसारी, हरिलाल बेदिया, तुलेश्वर उरांव, जिलानी, टिकेश्वर महतो, देवानंद महतो, मनीष, बीतन, महेश, मोबिन, यमुना भोल्टा, अजीज, वहाब, सोमर, बिरजा बेदिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।