पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशासन पोषण के लिए करेगा जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नचिकेता मिश्रा ने शनिवार को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया।

बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 8 से 22 मार्च तक की अवधि को पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान समुदाय स्तर पर पोषण व स्वास्थ्य के लिए जन जागरुकता फैलाया जाना है। पोषण जागरुकता रथ पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चलचित्र व ध्वनि का इस्तेमाल कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पोषण के प्रति खानपान, स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। मौके पर सीडीपीओ मांडू आरती कुमारी, सीडीपीओ पतरातू अनिशा कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...