- Hindi News
- National
- Chitarpur News Agitation Will Not Be Conducted If The Accused Are Not Arrested Ramesh
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन : रमेश
चितरपुर स्थित सांडी गांव के शुक्रवार को आदिवासी करमाली टोला में ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता रमेश करमाली ने की। मौके पर रमेश करमाली समेत अन्य लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो, अन्यथा उग्र आंदोलन की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सहायता राशि भी उपलब्ध कराने मांग किया है। बताते चलें कि पिछले दिनों संजय करमाली का 17 वर्षीय पुत्र राहुल करमाली का शव फंदे से लटका मिला था। इस दौरान पिता ने आवेदन देकर पंचम दांगी व सुनील दांगी के विरुद्ध हत्या करने के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन तीन चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। बैठक का संचालन संचालन कमलेश करमाली ने किया। मौके पर पवन करमाली, गौतम करमाली, रवि करमाली, संजय करमाली, आकाश करमाली, अनिल करमाली, बबलू करमाली, संतोष करमाली, निवारण करमाली, मदन करमाली, सुरेश करमाली, कर्मा करमाली आदि मौजूद थे।
4 कोयला कारोबारियों को जेल
गोला | बरलंगा थाना क्षेत्र के सुथरपुर गांव के पास बाइक से कोयला तस्करी के कारोबार के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने बाइक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे कोयला और बाइक को जब्त किया था। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इसमें पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र के डीबरीटीकर निवासी राजीव कोइरी, मोना राम महतो, सुधीर मंडल, रैयताडीह के अभिमन्यु कोइरी शामिल हैं।
बैठक में शामिल आदिवासी करमाली समाज के लोग।