पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्सेनिक दवा से होगा कोरोना वायरस से बचाव : डॉ. एमके सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटोटांड़ | विश्व कोराना बीमारी को लेकर दहशत में है। इस बीमारी की चपेट में आने के कारण विश्व में सैकड़ों लोग मर चुके हैं जबकि हजारों लोग संक्रमित पाए गए हैं। इधर भारत में भी 34 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। लोगों में इस बीमारी को लेकर बहुत ज्यादा दहशत है। क्या इस बीमारी का कोई इलाज या बचाव है। इस संबंध में सूर्या होम्यो केयर सेंटर घाटो (पटेल चौक) के संचालक डाॅ. एमके सिंह ने बताया कि इस बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। इससे बचने का उपाय है। अगर कोई भी व्यक्ति होम्योपैथ का आर्सेनिक एलबम दवा 200 या 30 लेता है, तो उस व्यक्ति को कोरोना बीमारी होने की संभावना नहीं के बराबर होती है। यह दवा होम्योपैथ के किसी भी दवा दुकान से ले सकते हैं। लेकिन इस दवा को कितने मात्रा में लेना है, इसके लिए लोगों को डॉक्टर का परामर्श जरूर लेना होगा।
खबरें और भी हैं...