पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giddi News At The Behest Of The Central Government Electricity Is Being Cut Down Dr Rc Prasad

केंद्र सरकार के इशारे पर ही काटी जा रही है बिजली लोग बेहाल : डाॅ आरसी प्रसाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांडू | होली के दिन से डीवीसी द्वारा बिजली कटौती करना दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ साथ अक्षम्य भी है। उक्त बातें कांग्रेस के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ आरसी प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा है कि डीवीसी प्लांट झारखंड की धरती में बना हुआ है। इसके बावजूद डीवीसी यहां की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने डीवीसी को केंद्र सरकार का इकाई बताया। कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही राज्य में बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने बिजली बिल के ऊपर चर्चा करते हुए यह भी कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार बनने के पहले ही पूर्व सीएम रघुवर सरकार के ऊपर पांच हजार करोड़ डीवीसी का बकाया था। परंतु राज्य में नई सरकार बनने के बाद डीवीसी द्वारा बिजली कटौती कर सरकार को बदनाम करने में लगी हुई है। उन्होंने डीवीसी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया जाता है तो उग्र तरीके से आंदोलन किया जाएगा। लोग सड़कों पर उतरेंगे।
खबरें और भी हैं...