पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाटक मंचन कर कोरोना से किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शनिवार को प्रारंभिक शिक्षा विकास कार्यक्रम (ईईडीपी) पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड जोन अंतर्गत कुल दस स्कूलों की लगभग 150 शिक्षिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि डीएवी बरकाकाना के प्राचार्य-सह-क्षेत्रीय अधिकारी झारखंड जोन डी डाॅ. उर्मिला सिंह व डीएवी तापिन नार्थ की प्राचार्या डाॅ. रानी जायसवाल, डीएवी चैनपुर के टीचर इंचार्ज शकुंतला गिरी ने की। इसके बाद डीएवी बरकाकाना के शिक्षकों ने कोरोना वायरस पर जागरुकता नाटक प्रस्तुति की गई। डॉ. उर्मिला सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित बतौर रिसोर्स पर्सन केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा के गीतेश देवघरिया ने उपस्थित शिक्षकों को आर्ट इंटीग्रेटेड टीचिंग की जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित ईईडीपी मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण सत्र शुरू की गई। मास्टर ट्रेनर पारामिता रॉय ने संज्ञानात्मक विकास की जानकारी दी। उपस्थित प्रशिक्षुओं को आइस ब्रेकर गतिविधियां कराई गई। अन्य मास्टर ट्रेनर भूपिंदर कौर, एकता अरोड़ा और श्वेता कुमारी यादव ने क्रमशः भाषा विकास (अंग्रेजी और हिंदी), सामाजिक-भावनात्मक विकास और कहानी कहने की कला के बारे में चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया और बहुत सी नई शिक्षण रणनीतियां प्राप्त की जो उन्हें अपने शिक्षण पद्धतियों को सुधारने में मदद करेंगी।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...