काला मोतिया पर निकाली जागरूकता रैली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में शुक्रवार को विश्व ग्लोकोमा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विजन सेंटर के नेत्र सहायक अजय टोप्पो के नेतृत्व में कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। सीएचसी मांडू के प्रभारी चिकित्सक डाॅ अशाेक राम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अस्पताल परिसर से निकल कर रैली मांडू चट्टी होते हुए प्रखंड मुख्यालय चाैक पहुंचकर वापस सीएचसी पहुंचा। इस दौरान कर्मियों ने काला मोतिया के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कहा गया कि ग्लूकोमा की पहचान प्रारंभिक अवस्था में होने पर अंधापन से बचा जा सकता है। उन्होंने आंखों में अत्यधिक दर्द रहना, रोशनी निरंतर कम होना, आंखों से चारों ओर गोल काला घेरा का दिखाई देना काला मोतिया का लक्षण है। रैली में बीईई पंकज कुमार नंदन, बीपीएम राहुल कुमार, बीडीएम रंजीत कुमार, संजीत कुमार, अजय चित्रा, निर्मला कुमारी, बबली कुमारी, स्नेहलता कुमारी, परमेश्वर ठाकुर, कंचन पाठक समेत कई सहिया साथी व एएनएम शामिल थे।