पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरकाकाना : दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को शुक्रवार बाजार के समीप स्कार्पियो के धक्के से मोटरसाइकिल सवार युवक स्कार्पियो के नीचे गाड़ी सहित आ गया। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा से पतरातू की अाेर तेज़ गति से स्कार्पियो नंबर जेएच 02एन 3802 जा रही थी, वहीं पंडरिया निवासी अपने मोटरसाइकिल नंबर जेएच 02जेड 5529 पर सवार होकर रामगढ़ की अाेर से भुरकुंडा जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार बजार के समीप मुड़ने कै दौरान ज़ोर दार टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार गाड़ी समेत वाहन के नीचे दब गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर गंभीर स्थिति में रोड एंबुलेंस के मदद से रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौके पर ओपी पुलिस पहुंच कर दोनों वाहन को अपने कब्जे कर ली है ।‌

खबरें और भी हैं...