भुरकुंडा क्षेत्र विकास मंच ने की बैठक
भुरकुंडा क्षेत्र विकास मंच की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन धर्मसंघ बाल निकेतन भुरकुंडा बाजार में किया गया। बैठक में वर्तमान परिपेक्ष्य में किये गए मंच के कार्यों की समीक्षा और भावी कार्यक्रम पर चर्चा की गई। मंच के गिरधारी गोप ने कहा कि भुरकुंडा थाना मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र सीसीएल के महाप्रबंधक बरका-सयाल से मिल कर ज्ञापन सौंपेगा। बिनय कुमार सिंह ने कहा कि सुलभ शौचालय का निर्माण को लेकर मंच क्षेत्र के महाप्रबंधक और प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू को ज्ञापन सौंपकर ध्यान आकृष्ट करायेगी। भुरकुंडा से जुड़े ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण पर भी पहल करने का निर्णय लिया गया। बैठक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे मंच के लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता टिकेश्वर महतो और संचालन जगतार सिंह ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य दर्शन गंझू, गिरधारी गोप, विनय कुमार सिंह, रिजवान खान, बलजीत सिंह, युगेश दांगी, गुलाब मिश्रा, हरि शंकर चैधरी, रावेल एक्का, शंकर विश्वकर्मा, राजकुमार गिरी, तुलसी बेदिया, विशाल तुरी, रामदन्त गिरी, निर्मल राय मौजूद थे।