सीसीएल अरगड्डा में बायोमैट्रिक हाजिरी बंद
सिरका | सीसीएल के अरगडा जीएम ऑफिस, सिरका कोलियरी परियोजना कार्यालय में बायोमैट्रिक हाजिरी बनाना कर्मचारियों और मजदूरों ने बंद कर दिया है। शनिवार को अरगडा जीएम ऑफिस में लगभग 250 और सिरका में 449 कर्मचारियों, मजदूरों ने बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं बनाई। बताया जाता है कि बीते 2 दिनों पूर्व सीसीएल रांची हेड क्वार्टर और कोल इंडिया कार्यालय कोलकाता से निर्देशित
चिट्ठी मिली थी। इसमें देश में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव और सतर्कता के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी आगामी 31 मार्च 2020 तक बंद रहने का आदेश दिया है।