गिद्दी अस्पताल में बायोमैट्रिक हाजरी बनना बंद
गिद्दी | आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय गिद्दी में गुरुवार से अस्पताल कर्मी व डाक्टर का बायोमैट्रिक हाजरी बनना बंद हो गया है। इस संबंध में अरगडा क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीआईएल द्वारा जारी पत्र के आधार पर कोरोना बीमारी को देखते हुए आगामी 31 मार्च तक सभी डाक्टर व कर्मी का बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजरी बनाना बंद कर दिया गया है। जबकि सीसीएल अरगडा प्रबंधन द्वारा भी सभी परियोजना में 31 मार्च तक बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजरी नहीं बनाने के लिए पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दिए जाने की बात कही जा रही है।