पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण व जनसुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण और जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें सर्वशिक्षा अभियान समेत एमडीएम में आवंटित राशि के खर्च के औचित्य समेत कई मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान अंकेक्षकों द्वारा पतरातू प्रखंड के सभी प्रावि, मवि की विद्यालयवार शैक्षणिक, मध्याह्न भोजन, बैठने की व्यवस्था के लिए बेंच डेस्क, स्कूल के शौचालयों में रनिंग वाटर की स्थिति, कंप्यूटर शिक्षा की उपलब्धता, ससमय पोशाक की राशि उपलब्ध कराने, समावेशी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने आदि कई मामलों पर विचार के बाद कहा गया कि इन मामलों में विद्यालय प्रबंधन विशेष सतर्कता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सुनिश्चित करें। इस दौरान विद्यालयों की डाटा रिपोर्ट के बाद जो कमी पाई गई उसके त्वरित समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए गए। मौके पर प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने कहा कि बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ साथ सरकार द्वारा उपलब्ध की जा रही सुविधाएं आवश्यक रूप से प्रधान शिक्षक सुनिश्चित कराएं। यदि कहीं समस्याएं आ रही है तो उन समस्याओं से संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख को तत्काल अवगत कराएं ताकि उसका समाधान भी अविलंब हो सके। अध्यक्षता प्रमुख रीता देवी ने की। मौके पर अंकेक्षक रीमा बारला, शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, मुकेश गुप्ता, सुनील राम, जुगेश्वर राम, बबीता देवी, बीपीआरओ अनुग्रह नारायण एक्का आदि कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...