पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 अप्रैल तक होगा बीपीएल बच्चों का नामांकन: प्राचार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चितरपुर | बीपीएल बच्चों के नामांकन को लेकर शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में आचार्यों की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से प्राचार्य महेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के निर्देश पर विद्यालय में बीपीएल कोटे में बच्चों के नवीन नामांकन को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में सत्र-2020-21 के लिए बीपीएल परिवार के बच्चों का नामांकन लेने का निर्णय किया गया। इसके लिए आवेदन पत्र 16 मार्च से 25 मार्च 2020 तक विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। चयनित बच्चों की सूची 31 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन केवल प्रथम कक्षा में 10 अप्रैल तक ही लिया जाएगा। इस बाबत प्राचार्य ने बतलाया कि झारखंड शिक्षा परियोजना के मानदंडों के आधार पर बीपीएल छात्रों के शिक्षा के लिए विद्यालय कृतसंकल्प है। 10 अप्रैल को बीपीएल बच्चों का नामांकन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...