सिरका पुराना कर्मशाला में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
सिरका| रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका पुराना कर्मशाला में बीते सोमवार की रात लगभग 12 बजे अपराधियों के दल ने धावा बोला। यहां तैनात सीसीएल सिविल गार्ड जग बंधन उरांव के द्वारा इसकी सूचना सिरका पेट्रोलिंग दल और अरगड्डा गश्ती पार्टी को दी गई। खबर मिलने के बाद दोनों दल सिरका पुराना कर्मशाला पहुंच गए। जिसे देख यहां चोरी और लूटपाट की नियत से पहुंचे, बदमाशों का दल इधर-उधर भागने लगा। इसी क्रम में एक बदमाश बबलू नामक पकड़ा गया। इस संबंध में सिरका सुरक्षा विभाग के पूरन मुंडा और एसआर पिल्ले ने बताया कि रामगढ़ पुलिस इसे लेकर जांच पड़ताल में लग गई है।