पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Businessmen Protest In Front Of Dvc Office To Protest Against Power Cuts

बिजली कटौती के विरोध में व्यवसायियों का डीवीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी द्वारा किये जा रहे 18 घंटे बिजली कटौती के विरोध में रामगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर व्यवसायियों ने शनिवार को नयीसराई स्थित डीवीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश होने के बावजूद चैंबर अध्यक्ष विमल बुधिया के आह्वान पर चैंबर के पदाधिकारी व व्यवसायी डीवीसी कार्यालय के बाहर लगभग तीन घंटे तक भींग कर धरना दिया। वहीं बिजली कटौती का पुरजोर विरोध जताते हुए डीवीसी के खिलाफ नारेबाजी की।

चैंबर अध्यक्ष विमल बुधिया ने कहा कि डीवीसी अविलंब बिजली कटौती को वापस ले। व्यवसायियों व आम जनता को परेशानी होने पर चैंबर डीवीसी कार्यालय में ताला जड़ेगा। वहीं डीवीसी द्वारा सप्लाई किए जानेवाले लाइन को बाधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा बिजली कटौती किए जाने से आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। बिजली कटौती वापस नहीं लिए जाने पर चैंबर चरणबद्ध आंदोलन को विवश होगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से चैंबर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, सचिव पंकज तिवारी, विनय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु पोदार, कोषाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, रवींद्र प्रसाद साहू, मनजी सिंह, जितेंद्र प्रसाद, दुर्गा प्रसाद सिंह, अनूप कुमार सिंह, अनिल सिन्हा, मृत्युंजय केसरी, संजय खंडेलवाल, पंकज सोबती, दिलीप दत्ता, जय कुमार अग्रवाल, राजीव चड्ढा, गुरजीत सिंह सलूजा, रविंद्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह सोनी, उज्जवल सिंह, नीतू चौधरी, बॉबी वासुदेवा, बबलू शर्मा, मनोज अग्रवाल रमेश बौंदिया, किशोर जाजू, ब्रजकिशोर पाठक, रोहित अग्रवाल, गगन सिंह, रोहित राय, रविंद्र सिंह गांधी, इंद्रपाल सिंह सैनी, पप्पू जस्सल, गोपाल शर्मा, सोनू अग्रवाल , विवेक कोटेचा, सरोज सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, शेखर सिंह सहित चैंबर के कई पदाधिकारी व व्यवसायी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...