होली सौहार्द और भाईचारगी से मनाएं : जयंत
भुरकुंडा | सौंदा डी मेनरोड स्थित कांग्रेस कार्यालय मे रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी, राहुल गांधी विचार मंच महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा अंजू देवी उपस्थित थीं। समारोह मे लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। अंजू देवी ने होली की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे होली मनाने की अपील की। मौके पर कृष्णा सिंह, जय सिंह, अमित साहू, सुजीत पटेल, रामकेवल सिंह, पिंटू सिंह, सलीम अंसारी, बारिक अंसारी, बालेश्वर बेदिया, बालदेव राम, चंदन साव, प्रीतम सिंह, मुकेश कुमार, संजीव सिंह, कन्हैया रजक, शुभम, तिलेश्वर साहू, अजय पांडेय, सरफराज अहमद, पुष्पा बाखला, शेखर पासवान, इमरान अंसारी, मिराज अंसारी, मुख्तार अंसारी, तारिक हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।