- Hindi News
- National
- Ramgarh News Central Government Wants To Defame Hemant Government Kishan
हेमंत सरकार को बदमान करना चाहती है केंद्र सरकार ः किशन
समाजसेवी किशन राम अकेला ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है। हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है । भाजपा की रघ्ुवर सरकार ने डीवीसी पर पांच हजार करोड़ रुपए का बकाया रखा। अब, डीवीसी ने इस बकाया राशि को हेमंत सरकार से मांग रही है। इसके लिए 18 घंटे की बिजली कटौती कर रही है । रघुवर सरकार ने राज्य का खजाना खाली कर चली गई। लेकिन, तीन महीने की हेमंत सरकार जल्द ही बिजली संकट का समाधान कर जनता को बिजली की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।