भटकी किशाेरी को भेजा बाल कल्याण समिति
सोनी टोपनो।
मांडू | रांची से भटक कर एक नाबालिग आदिवासी किशाेरी गुरुवार को मांडू थाना पहुंची। नाम पता पूछने पर किशाेरी ने अपना नाम सोनी टोपनो पिता स्व संजय टोपनो रांची निवासी बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह भटक कर मांडू पहुंच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रामवृक्ष प्रसाद ने रांची पुलिस से संपर्क कर किशाेरी के परिजनों की काफी पड़ताल की। परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को भटकी किशाेरी को बाल कल्याण समिति रामगढ़ भेज दिया।