बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए: जेपी
टेकलाल महतो उच्च विद्यालय सुगिया धनबेड़वा का 22 वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व विशिष्ट अतिथि सीसीएल कुजू महाप्रबंधक संजीव कुमार सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो शामिल हुए। मौके पर मुख्य अतिथि जेपी पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए इस विद्यालय का निर्माण कराया गया था। आज यहां से बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्राचार्या, शिक्षकों सहित अभिभावकों को बधाई दी। कार्यक्रम को महाप्रबंधक एसके सिंह, राजकुमार महतो, करमा खान प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, जिप सदस्य सरिता देवी, झामुमो नेता मोहरलाल महतो आदि ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता शेख अब्दुल कादिर ने की तथा संचालन शिक्षक गणपत महतो ने किया। मौके पर विगु महतो, देवेंद्र शर्मा, सुमित सिन्हा, विनय सिंह, उमेशचंद चटेल, सूबेदार महतो, सुखदेव महतो, डॉ. हरिशंकर बिहारी, झुबर महतो, अमरलाल महतो, जुगनू मुंडा, अनिल राय, जागो महतो, घनश्याम महतो, दिलेश्वर महतो आदि मौजूद थे।