- Hindi News
- National
- Barkakana News Chitarpur Congratulations To Shahzada On Becoming Congress Candidate
चितरपुर : कांग्रेस के रास प्रत्याशी बनने पर शहजादा काे दी बधाई
चितरपुर | कांग्रेस ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दी है। कांग्रेस ने झारखंड से शहजाद अनवर को अपना प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शहजादा अनवर ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ मुझे प्रत्याशी बनाया है। मैं उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। चुनाव जीतकर राज्यसभा में झारखंड की आवाज बनूंगा। इनके राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित जकाउल्लाह, चंद्रशेखर पटवा, मो. साजिद, उमेश सिंह, आदित्य सिंह, जगेश्वर महतो नागवंशी, हाजी अख्तर आजाद, राजेंद्रनाथ चौधरी, चितरंजन दास चौधरी, जनार्दन पाठक, निर्मल करमाली, ज्ञानी मुंडा, दिनेश मुंडा, झरि बेदिया, बजरंग महतो, जाकिर अख्तर, प्रकाश करमाली, सज्जाद खान अादि ने बधाई दी है।