पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केदला भूगर्भ परियोजना में कोयला उत्पादन शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटोटांड़ | प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बंद किए गए सीसीएल के कई खदानों में से रामगढ़ जिले के अधिकांश खदानों को पुनः चालू करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश बोर्ड द्वारा सीटीओ ग्रांट कर देने के बाद हुआ है। इसमें सीसीएल हजारीबाग एरिया के केदला उत्खनन और भूगर्भ परियोजना भी शामिल है। गुरुवार की शाम आदेश मिलते ही केदला भूगर्भ परियोजना में कोयला उत्पादन शुरू कर दिया गया है। केदला में कोयला उत्पादन की योजना बनाई जा रही है। इधर खदान के सीटीओ ग्रांट होते ही सीसीएल कर्मियों के बीच खुशी की लहर है। श्रमिक संगठन के नेता बलभद्र दास ने सीटीओ को जल्द ग्रांट कराने के लिए महाप्रबंधक हर्षद दतार, पीओ, खान प्रबंधक को बधाई दी है।
खबरें और भी हैं...