- Hindi News
- National
- Rajrappa News Corona Virus Being Cautious Ban On Making Biometrics Till March 31
कोरोना वायरस से बरती जा रही सावधानी, 31 मार्च तक बायोमैट्रिक्स से हाजिरी बनाने पर रोक... 260000 कोयला कर्मियों की रजिस्टर से हाजिरी बननी शुरू
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि और इसके के खतरे को भांपते हुए कोल इंडिया प्रबंधन ने बायोमेट्रिक से हाजिरी बनाने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। इस आशय का पत्र कोल इंडिया प्रबंधन ने सभी अनुषांगिक कंपनियों के सीएमडी को भेज दिया है। इसके बाद सीसीएल मुख्यालय द्वारा तमाम क्षेत्रों को जीएम को आदेश के अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। पत्र प्राप्ति होने के साथ ही सीसीएल के तमाम क्षेत्रों में बायोमेट्रिक से हाजिर बनाने का काम बंद हो गया है। इस आदेश के बाद कोयला कर्मी रजिस्टर में हाजिरी बना रहे हैं। कोल इंडिया के इस निर्णय से लगभग 260000 कोयला कर्मियों ने रजिस्टर में हाजिरी बनाना शुरू किया है।
किस क्षेत्र में कितने कर्मी बनाते हैं हाजिरी
एरिया का नाम मैन पावर
बरका-सयाल 5,105
अरगड्डा 2880
रजरप्पा 1523
कुजू 3272
चरही 3296
सीडब्ल्यूएस बरकाकाना 6214
माइंस रेस्क्यू/सेंट्रल हॉस्पिटल 490
सभी बैठकें भी हुईं रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा संवाद
कोल इंडिया द्वारा जारी आदेश में 31 मार्च तक क्षेत्रीय और मुख्यालय स्तर पर होने वाले विभिन्न बैठकों को भी रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी वरीय कार्मिक पदाधिकारी पीएन मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर होने वाले एसीसी, हाउसिंग और सेफ्टी जैसे बैठकों को रद्द कर दिया गया है। लोगों को समूह में जमा नहीं होने की सलाह दी। वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने की भी सलाह देने का भी निर्णय हुआ है। इसी प्रकार, सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची में भी सलाहकार समितियों की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है।
करोना से बचाव की कुछ सावधानियां
{ छींकने और खांसने, बीमार व्यक्ति से मिलने और शौचालय के इस्तेमाल के बाद हाथ जरूर धोएं।
{ खाने बनाने और खाने और पशुओं को छूने के बाद हाथ धोना चाहिए।
{ खांसी या छींकने पर टिशू का इस्तेमाल करें या कोहनी से ढकें।
{ अगर कोई व्यक्ति आपके बिल्कुल पास में खांसी या छींके तो कुछ सेकेंड तक टुकड़ों में सांस लें।
{ खांसी सर्दी हो जाए तो मास्क पहनकर ही बाजार में निकले
{ छींकने और खांसने वालों से रखें दूरी बनाकर रखें।
प्रबंधन का निर्णय सराहनीय, मजदूर करेंगे इस पर अमल
प्रबंधन का निर्णय सराहनीय देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कोल इंडिया प्रबंधन ने इस तरह का निर्णय लेकर बेहतर काम किया है। मजदूर इस पर अमल करेंगे।
रविंद्र प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष, अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ, रजरप्पा क्षेत्र।
डॉ एनके सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी
कोल इंडिया प्रबंधन के आदेश के बाद सूनी पड़ी बायोमैट्रिक्स।