पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chitarpur News Dead Body Of A Youth Found Hanging From The Noose Accused Of Murder

फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चितरपुर प्रखंड के कपरकट्टा टांड़ से पास सोमवार देर शाम एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। उक्त युवक की पहचान चितरपुर प्रखंड अंतर्गत सांडी निवासी राहुल करमाली 17 वर्ष पिता संजय करमाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राहुल करमाली कपरकट्टा निवासी पंचम दांगी के एसके साउंड में काम करता था और एसके साउंड के स्टोर रूम में ही उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। इस बीच मृतक के सांडी गांव से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष यहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर फांसी से लटकाने का आरोप लगाया। जिसके कारण शव को उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच मृतक के पिता संजय करमाली ने एसके साउंड के पंचम दांगी पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटनास्थल पर ही एक आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने झामुमो नेता महेंद्र मिस्त्री, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटवा सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में फांसी से लटकते हुए उसके शव को वहां से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शव को पुलिस वाहन में लादने के क्रम में परिजनों एवं गांव के लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मुआवजा देने, आरोपी को गिरफ्तार करने व वरीय पदाधिकारियों के घटनास्थल पर आने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर 15 मिनट के भीतर सड़क जाम हटवाकर शव को फौरन पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

युवक के शव को देखने उमड़ी लोगों की भीड़।
खबरें और भी हैं...