एक रंग की बाइक के धोखे से हुई बदली, बरामद
बैंक आॅफ इंडिया की मांडू शाखा परिसर से चोरी हुए बाइक को एक घंटे के अंदर बरामद करने पर मांडू पुलिस व बाइक मालिक ने राहत की सांस ली। यह घटना गुरुवार के दिन करीब सवा एक बजे की है। बताया जाता है कि गुरुवार को हेसागढ़ा स्थित अमर लाईन होटल के मालिक संदीप मोदी अपने पैशन प्रो संख्या जेएच24बी/2415 में सवार होकर बैंक आॅफ इंडिया मांडू पहुंचे। इस दौरान वे बैंक का काम निपटाने के लिए अपनी बाइक को बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर प्रवेश किया। काम समाप्त होने के बाद वापस आकर लौटने पर उन्होंने अपनी बाइक को गायब पाया। मामले को लेकर उन्होंने तुरंत मांडू थाना को घटना से अवगत कराया। मामले के प्रति त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रामवृक्ष प्रसाद फौरन घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला। उन्होंने देखा कि एक ही रंग की बाइक होने के कारण एक शिक्षक धोखे से होटल मालिक की बाइक को लेकर चले गए हैं। शिक्षक की पहचान होने पर थाना प्रभारी ने उन्हें बाइक लेकर बैंक परिसर बुलाया और होटल मालिक को उसका बाइक वापस सौंप दिया। उन्होंने बताया कि हीरो कंपनी की पैशन प्रो माॅडल प्रायः अन्य चाबियों से खुल जाती है। इसके लिए उन्होंने बाइक मालिक को गाड़ी का लाँक बदलने की सलाह दी।
सीसीटीवी का फुटेज खंगालती पुलिस।