बैठक में सरहुल पर्व मनाने का निर्णय
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बुलाने पर बनी सहमति
सरहुल पर्व मनाने को लेकर कोड़ी बजार में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता लक्ष्मण बेदिया व संचालन श्याम मुंडा ने किया। बैठक में इस बार धूमधाम से सरहुल पूजा मनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं सरहुल पर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सुंदर बेदिया, मनोज बेदिया, मुनेश्वर बेदिया, मोहराई बेदिया, रमेश बेदिया सहित कई लोग मौजूद थे।