दीपक प्रकाश झारखंड की आवाज बनेंगे: बीपी गुप्ता
कुजू| भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही दीपक प्रकाश को बधाई दिया है। कहा है कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद और दायित्व को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने इस पर पीएम को बधाई दी है।