पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहुल की मौत मामले में की कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़| कांग्रेस पार्टी का रामगढ़ जिला आदिवासी कमेटी का प्रतिनिधि ने एसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में एसपी से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर रजरप्पा थाना क्षेत्र के सांडी में राहुल करमाली की संदिग्ध मौत पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई। वहीं, प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मृतक राहुल करमाली के पिता संजय करमाली द्वारा रजरप्पा थाना में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, कई लोगों पर आरोप भी लगाया है। लेकिन, पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे, आदिवासी समाज में आक्रोश है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, जोनल प्रवक्ता सीपी संतन, पंकज तिवारी, आदिवासी कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल मुंडा, नगर अध्यक्ष राजन करमाली, प्रखंड अध्यक्ष राजा करमाली, पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय साह, संतोष नायक व गगन करमाली ने मामले में आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं...