हल्की बारिश से सड़कों पर चलना दुभर
भदानीनगर ग्रामीण क्षेत्र में हुए हल्के बारिश के कारण ग्रामीणों को सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। उबड़-खाबड़ सड़क, जगह-जगह बन आए गड्ढे, जिसमें कहीं पानी भरा है तो कहीं रोड़े और कहीं कीचड़ में सड़क तब्दील हो गई है । यही हाल है भदानीनगर के ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़क का। जहां सर्द-गर्म मौसम में सड़कों पर पूरे दिन धूल उड़ती रहती रहती है। वहीं हल्की बारिश हो जाये तो सड़क पर बने गड्ढाें में पानी भर जाता है और कीचड़ जम जाता है। इसी मार्ग से दर्जनभर गांव के ग्रामीण वाहनों से और पैदल आना जाना करते है। जर्जर सड़क होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। सबसे अधिक परेशानी पैदल आने-जाने वाले स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को होता है। लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बने सड़कों पर भारी वाहनों के चलने के कारण सड़क जर्जर हो गई है। इधर भाजपा भदानीनगर मंडल के अनूप ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ डीसी को पत्र देकर जर्जर सड़कों की मरम्मती करने का निर्देश दिया है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की हालत सुधरेगी।
निम्मी-चिट्टो जाने वाली जर्जर सड़क।