जीएम कार्यालय में सीधा संवाद का आयोजन
उरीमारी | सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के जीएम कार्यालय मे गुरुवार को सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पिछले कार्यक्रम की 14 समस्याओं को रखा गया था। जिसमें ग्यारह समस्याओं का समाधान किया गया। कहा गया कि कॉन्ट्रेक्टर के मामले पर कमेटी बैठेगी और समस्या निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसपी सहाय, एसएन बोहिदार, अशोक शर्मा, अर्जुन सिंह, अशोक गुप्ता, अनिल सिंह, रामसुंदर सिंह, सदानंद सिंह, सुशील कुमार, शंकर सिंह, संजय गुप्ता , जगबंधु, शिवशंकर ठाकरे, अशोक चाैहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।