ट्रक के केबिन में सोए चालक की मौत
रामगढ़-बोकारो मार्ग एनएच 23 के कोठार में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गर्इ। दुर्घटना में कार सवार चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ शहर की बोलेनो कार जेएच 01डीसी- 0238 से चार युवक आ रहे थे। इस बीच कोठार के पास मवेशी को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें, सवार शहर के विवेक, सौरभ व अन्य दो युवक घायल हो गए । दो युवकों के पैर व हाथ टूट गए। जबकि, दो युवकों चोटें आईं। चारों युवकों का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले आई है।
बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराई, चार युवक घायल
भास्कर न्यूज|कुजू
ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में खड़े ट्रक के केबिन में सोए चालक की मौत हो गई। कुजू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि ट्रक संख्या जेएच02जेड-4331 का चालक विक्रमा प्रसाद (65 वर्ष) पिता रामाज्ञा प्रसाद भदैया, भोजपुर आरा निवासी होली को ले गत 9 मार्च को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में ट्रक खड़ा कर रात्रि केबिन में सो गया। वहीं उपचालक होली त्योहार को ले घर चला गया। 11 मार्च को लौटने के बाद उपचालक ने केबिन खोला तो देखा कि चालक मृत पड़ा है। साथ ही केबिन से दुर्गंध आ रहा है। जिसकी सूचना उपचालक द्वारा ट्रक मालिक को दी गई। जिसके बाद ट्रक मालिक ने घटना की सूचना कुजू पुलिस को दी। कुजू पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक का शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। संभावना व्यक्त की जा रही चालक की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है।
थाना में जब्त दुर्घटनाग्रस्त कार।