पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gola News Election Of Shri Marwadi Satyanarayan Temple And Dharamshala Institution On 17th Preparation For Election Completed

श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर व धर्मशाला संस्था का चुनाव 17 को, चुनाव की तैयारी पूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर व धर्मशाला संस्था के सत्र 2020-22 के ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव 17 मार्च को होना निर्धारित है। चुनाव की जानकारी देते हुए चुनाव समिति के अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के अलावे सदस्य श्याम सुंदर परसुरामपुरिया, रमेश बौंदिया, किशोर जाजू और उमेश रजगढ़िया ने बताया कि चुनाव सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक गोलारोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में गुप्त मतदान से कराया जाएगा। चुनाव के बाद देर शाम मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 1462 मतदाता करेंगे। जिसमें 832 आजीवन सदस्य और 630 साधारण सदस्य शामिल हैं।

प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जारी

चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी समाज के लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जिससे चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित हो सके। चुनाव में गुटबाजी भी चल रही है। कई बार संस्था के अध्यक्ष रह चुके एक प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव में आठ-दस प्रत्याशी उनके पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष पद पर बने रहने के बाद इस बार भी नंदलाल अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। उनका कहना है कि देश की आजादी से पहले बना है श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर व धर्मशाला।

चुनाव में शामिल प्रत्याशियों की सूची

11 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें नंदलाल अग्रवाल, विनोद कुमार पंकज, अनिल सुरेखा, अरूण कुमार गोयल, दयानंद शर्मा, दिलीप पटवारी, किशोरी लाल खेतान, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, मनोज कुमार मित्तल, नरेश कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार बरेलिया, शंकर लाल गढ़याण, सुनील गोयल और उपकार कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

नंदलाल अग्रवाल।

विनोद कुमार पंकज।

अनिल सुरेखा।

अरूण गोयल।

दिलीप पटवारी।

महावीर खंडेलवाल।

मनोज मित्तल।

नरेश अग्रवाल।

संदीप अग्रवाल।

उपकार अग्रवाल।
खबरें और भी हैं...