पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gola News Electricity Bill Is Outstanding In Other States But In Jharkhand Electricity Is Being Cut For 18 Hours

अन्य राज्यों में बिजली बिल है बकाया, लेकिन झारखंड में ही 18 घंटे काटी जा रही है बिजली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी का झारखंड राज्य के ऊपर पांच हजार करोड़ रुपया बकाया है। जिसके कारण बिजली काटी जा रही है। यह बकाया रघुवर सरकार के समय का है। लेकिन जैसे ही यहां से रघुवर की सरकार हटी केंद्र सरकार ने बदले की भावना से झारखंड के लोगों को परेशान कर रही है। अन्य राज्यों में बीस हजार करोड़, तीस हजार करोड़ एवं पच्चास हजार करोड़ रुपए डीवीसी के पास बकाया है, लेकिन वहां बिजली नहीं काटी जा रही है। सरकार इस मामले पर गंभीर है। जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। ये बाते हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में बुधवार को पत्रकारों से बोल रहे थे। मुख्यमंत्री होली के अवसर पर बाहा पूजा में शरीक होने गांव आए थे। उन्होंने पत्रकारों से आगे कहा कि बिजली विभाग केंद्र सरकार के अधीनस्थ होता है। मध्य प्रदेश के हालात पर सरकार गंभीर है। यहां ऐसा नहीं हो इसके लिए सरकार गंभीर है। गरीब, दलीत, आदिवासी, शोषित लोगों को न्याय मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। नेमरा ही नही राज्य के सभी गांवों का विकास की जिम्मेदारी इस सरकार की है।

सीएम ने अपने पैतृक गांव में की कुलदेवता (बाहा) की पूजा

मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन पहली बार बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।यहां उन्होंने सबसे पहले कुलदेवता की पूजा की और राज्य की सुख संमृद्धि की कामना की। चोपर से मुख्यमंत्री लुकईया टांड़ हैली पैड पर उतरे।उनके साथ उनके पिता व झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन भी नेमरा पहुंचे।मांदर ढोल की धुन में सपरिवार उन्होंने कुलदेवता बहा की पूजा की।एसपी प्रभात कुमार की चौकस निगरानी और जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री किसी तरह पूजा में शामिल हुए।इस समय उनके साथ किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। सीएम से बात करने के लिए मीडिया को मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर विद्यायक ममता देवी, जामा विधायक सीता सोरेन, शहजादा अनवर, डीडीसी संजय कुमार सिन्हा, एसडीएम अनंत कुमार, बीडीओ कुलदीप कुमार, सीओ दीपक कुमार दुबे, डीएसपी प्रकाश सोय, प्रकाश चंद्र महतो, थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद, संजय कुमार नायक, जेएसआई नरेंद्र प्रसाद, रमेश मुर्मू, रामरतन करमाली,बरतू करमाली और कपिल आदि मौजूद थे।

आवास पर लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने अपने आवास में फरियादियों की भीड़ को देखते हुए जनता दरबार लगाया। इस दौरान प्रखंड सहित दूरदराज से आए लोगो ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से बरलंगा निवासी सच्चिदा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मेरी पुत्र वधू प्रियासा कुमारी का दोनों किडनी खराब हो गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों किडनी का प्रत्यारोपण करने के बाद ही उसका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। इसके लिए आठ लाख, साठ हजार रुपए की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से सहयोग दिलाने की गुहार लगाई। इसपर मुख्यमंत्री ने उचित सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। भूमि राजस्व एवं निबंधन विभाग के निकाले गए पारा कर्मियों ने कहा कि बिना सूचना के उनकी सेवा समाप्त कर दिया गया है। जबकि उनके साथ काम में आए अन्य कर्मियों को अब भी काम में रखा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोगों ने आवेदन दे समस्याएं बताई।

मुख्यमंत्री ने कहा- नेमरा ही नहीं राज्य के सभी गांवों के विकास की जिम्मेदारी सरकार की है, मध्य प्रदेश के हालात पर झारखंड सरकार गंभीर है


चप्पे-चप्पे पर थी सुरक्षा, कई बार मीडिया कर्मियों को अंदर आने से रोका गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेमरा आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री का चाैपर दोपहर पौने दो बजे लुकेयाटाड़ मैदान में उतरा। मुख्यमंत्री के उतरते ही विधायक ममता देवी ने बुके देकर उनका स्वागत की। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ अाॅनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे अपने पैतृक घर नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री के यहां पहुंचते ही संथाली समाज के लोगो द्वारा पारंम्परिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया।

फ़ोटो 50,पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री।

अपने गांव नेमरा में परिजनों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
खबरें और भी हैं...