कुरीतियों को दूर करने पर जोर
भुरकुंडा|दुर्गा वाहिनी ने शीतला मंदिर के प्रांगण में रविवार को विश्व महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे बताया। कहा कि महिलाओं के शोषण में महिलाओं की भागीदारी ही अधिक होती है। इस कुरीतियों को हम लोगों को समाज से दूर करना होगा। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका आरती कुमारी ने बताया कि भारत एक ऐसा देश है, जहां आदि अनादि काल से नारी की पूजा की जाती है। मौके पर मनोरमा, मिनाक्षी, अंजली, कोमल, ज्योति, निशा, ब्यूटी, मुस्कान, खुशी, रानी, सोनम, स्नेहा, काजल सहित अन्य मौजूद थे।