मांडू में 15 से 17 मार्च तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ
मांडू गरगाली रोड पर रविवार से तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ किया जा रहा है। इस बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष जीवन साव व उपाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 मार्च तक तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी चरम सीमा पर है। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी तन मन से लगे हुए हैं। उन्होंने 15 मार्च को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का प्रारंभ किए जाने की बात कही। बताया कि हरिद्वार से आये टोली द्वारा संध्या समय युग संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 16 मार्च को प्रातः 7 बजे देव पूजन, संस्कार एवं हवन यज्ञ के बाद संध्या समय युग संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ के बाद 17 मार्च को प्रातः सात बजे से हवन यज्ञ, विभिन्न संस्कार एवं टोली की विदाई की जायगी। महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद के अलावा संरक्षण समिति सदस्यों में अशाेक कुमार, प्रभुवन राम, इंद्रनाथ साहू, कृष्ण कुमार, राज कपूर साव, गौतम साव, दिनेश कुमार, धनेश्वर साव, अजय कुमार, सुरेश चंद्र साहू, लखनलाल साहू, मुखिया लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, गिरजा देवी, शांति देवी, सुचित्रा देवी समेत कई लोग जुटे हुए हैं।