पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक की सीधी टक्कर से पांच लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के हेमतपुर एसार पेट्रोल पंप के समीप होली के पूर्व संध्या को दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। बताया गया बोकारो जिले के खेतको निवासी सफीक अंसारी उम्र 25 वर्ष प्रखंड के हुपू गांव अपने मामा के घर से अपनी मौसी मदीना खातून 20 वर्ष व मामा की सात वर्षीय पुत्री को बाइक पर लेकर अपने घर खेतको जा रहा था। इसी क्रम में दुलमी प्रखंड के कुल्ही गांव निवासी प्रयाग महतो 30 वर्ष और हेमंती देवी 25 वर्ष दोनों पति प|ी मगनपुर किसी रिश्तेदार के यहां से अपने घर कुल्ही लौट रहे थे। इसी बीच उक्त स्थल पर किसी चार पहिया वाहन ने चकमा दे दिया। जिस कारण दोनों बाइक की आपस में सीधी टक्कर हो गई। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मदीना खातून, सफीक अंसारी और प्रयाग महतो को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स-रांची रेफर किया गया।

दाे दिनों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई घायल

रामगढ़ | पिछले दो दिनों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जानकारी के अनुसार 9 मार्च की देर शाम को रामगढ़ फोरलेन बायपास के कोठार ओवरब्रिज के पास ट्रेलर व बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार 4 लोग घायल हो गए। सभी को दूसरे वाहन से इलाज के लिए रांची ले जाया गया। दूसरी घटना 10 मार्च की सुबह करीब 9 बजे मेन रोड के सुभाष चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें, बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं, कैथा के पास कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जबकि, 11 मार्च की शाम करीब 4 बजे चुटूपालू घाटी के गंड़के मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया। इसमें चालक अब्दुल हनीन व खलासी शौखीन फंस गए।

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला में भर्ती कराया।
खबरें और भी हैं...