पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यज्ञ मंडप में भूमि पूजन कर ध्वजारोहण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चितरपुर पूर्वी पंचायत स्थित करमा टोला में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को यज्ञमंडप स्थल में भूमि पूजन व ध्वजारोपण किया गया। भूमि पूजन व ध्वजारोपण का कार्य बनारस से आए आचार्य जयनंदन मिश्रा की देखरेख में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि चितरपुर दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा, मुखिया रीना देवी मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यज्ञ से लोगों में भक्ति की भावना बढ़ती है। साथ ही पूरे क्षेत्र का वातावरण भी भक्तिमय हो जाता है। इसके बाद ध्वज को पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बजरंग बली की जय, जय श्री राम, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की जयकारे से पूरे क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। ध्वज परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भानु प्रकाश महतो, प्रमुख प्रतिनिधि जनक साव, आयोजन समिति के मधु चौधरी, गजू महतो, सुरेंद्र चौधरी, बैजनाथ महतो, सूरज चौधरी, मेहीलाल चौधरी, फागू चौधरी, लखेश्वर चौधरी, दुलार चंद चौधरी, अरुण चौधरी, पिन्टूश चौधरी, संजय महतो, प्रदीप चौधरी, राजेश चौधरी, प्रमोद कुमार महतो, रमेश महतो, दिनेश चौधरी, कैलू चौधरी, अनिता देवी, देवंती देवी, मंजू देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, पुष्पा देवी, किरण देवी, रजनी देवी, बीना देवी, प्रतिमा देवी, रीता देवी, मीना देवी सहित कई मौजूद थे।

चितरपुर में महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि व अन्य।
खबरें और भी हैं...