हेसालौंग माइंस में निशुल्क 5 दिवसीय योग शिविर शुरू
गिद्दी | भारत स्वाभिमान पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प ने डाड़ी प्रखंड के हेसालौंग माइंस में गुरुवार को पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर शुरू किया। रामगढ़ जिला योग प्रचारक धनराज सिंह ग्रामीणों को पांच दिनों तक योग के गुर सिखाएंगे। मौके पर शनि करमाली, अजय गंझू, जेठु गंझू, सहदेव मुंडा, बंधन उरांव, जगदेव मुंडा, रानी करमाली, धर्मेंद्र मुंडा, किशुन करमाली, चंदा उरांव, सांगो उरांव, सुखदेव मुंडा, डोली देवी, तुनी देवर, कलावती देवी आदि मौजूद थे।