मोर्चा अध्यक्ष ने सीएम से मांगा मुअावजा
हजारीबाग | झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूचि कुजूर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर जानकारी दी कि बिजली संकट के बाद हमारे अन्नदाता किसान चौतरफा संकट का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार रात हुई भारी ओलावृष्टि से खड़ी फसल के साथ साथ लीची और आम के मंजर और उनके कच्चे मकान को भारी नुकसान हुआ है।