पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghato News Ghatotand The Security Department Stopped The Loading Of Highway Dumpers Without Entry

घाटोटांड़ : बगैर इंट्री के घुसे हाइवा डंपरों को लोडिंग के बाद सुरक्षा विभाग ने रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना में चेकपोस्ट पर एंट्री किए बगैर लोडिंग लेने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को कई हाइवा डंपर कोयला लोड कर एमटी आउट कराने चेकपोस्ट पर पहुंचे तो सुरक्षा में तैनात गार्ड ने रोक दिया। गार्ड ने सुरक्षा इंचार्ज राजू राम को इसकी सूचना दी। राजू राम ने चेकपोस्ट आकर इन और आउट के रजिस्टर की जांच की। जिसमें उक्त डंपर समेत बीएल कंपनी की सात डंपरों की एंट्री नहीं पाई गई। इधर सुरक्षा विभाग के इस कार्रवाई से परियोजना में हड़कंप मच गया। बाद में संबंधित ऑनर और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक ने उक्त गाड़ियों की एंट्री पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए अन्य कागजात प्रस्तुत किया। इधर सभी ने होली पर्व पर कोलियरी में छुट्टी के कारण एंट्री नहीं करने की जानकारी के साथ आवेदन दिया। तब जाकर गाड़ियों को छोड़ा गया। इस संबंध में सुरक्षा इंचार्ज राजू राम ने बताया कि परियोजना में दो चेकपोस्ट होने के कारण यह परेशानी हो रही है।

रोका गया डंपर।
खबरें और भी हैं...